फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के निकट सड़क हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय महिला की मौंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सायं पोहल्ली के निकट एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर बेटे संग बैठी महिला हादसे के दौरान ट्रक केे नीचे आ गई। इस पर ट्रक ने उसे कुचल दिया गया। जिसके चलते महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला के बेटे ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ के जैदी फार्म सब्जी वाली गली निवासी मोहम्मद असलम पुत्र अहमद अली 40 वर्षीय मां हुस्नआरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार सायं के समय सरधना की तरफ से मेरठ-करनाल हाईवे से होते हुए लौट रहा था। वे पोहल्ली के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक की स्कूटी को मार दी। महिला ट्रक के पहिए के नीचे जा गिरी और उसकी ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, इस मामले में मृतक हुस्नआरा के पुत्र मोहम्मद असलम ने ट्रक चालक दर्शन सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी टीपीनगर रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के निकट ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें