मेरठ। सातवां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर उप्र जल निगम समन्वय समिति के तत्वावधान में कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने असहयोग आंदोलन चलाया। साथ ही 28 फरवरी तक मांग पूरी न होने पर एक मार्च से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
जल निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ नहीं मिला है। इसे लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन चलाया हुआ है। मंगलवार को समन्वय समिति के सह प्रवक्ता बलवीर सिंह ने कहा कि जनवरी का वेतन, पेंशन सातवें वेतनमान के साथ जब तक नहीं मिल जाता है जब तक ड्यूटी पर रहते हुए असहयोग आंदोलन चलता रहेगा। चेतावनी दी कि 28 फरवरी तक मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ई. केपी, रमेश चंद, एमपी सिंह, बलवीर सिंह, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार चौधरी, अवधेष कुमार शर्मा, हरपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, मणिकांत वर्मा, विपिन वर्मा, मोनिका वर्मा, आरती धीमान, हरजीत कौर, अजीत सिंह, अतुल वशिष्ट, जसवंत सिंह, आशीष कुमार आदि रहे।