फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कस्बा पतला में होगी शहीद अजय की श्रद्धांजलि सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कस्बा पतला में होगी शहीद अजय की श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन


मोदीनगर। पुलवामा में आतंकवाद उन्मूलन अभियान के दौरान शहीद हुए मेरठ के जानी थाना क्षेत्र निवासी सैनिक अजय कुमार के स्मृति में आज पतला के मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में रालोद अध्यक्ष अजीत समेत कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है।
बसा टीकरी निवासी शहीद अजय कुमार का अंतिम संस्कार पतला स्थित चौधरी चरणसिंह आईटीआई के मैदान में सैन्य सम्मान के साथ किया था। शहीद के सम्मान में आईटीआई के मैदान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों के अलावा कई बड़े नेताओं की संभावना है। इस संबंध में रालोद के युवा जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह के आने की पुष्टि कर चुके हैं। इसके अलावा दूसरे दलों से भी बड़े चेहरे शहीद की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच सकते हैं। आईटीआई के प्रबंधक गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में आईटीआई अपना पूर्ण योगदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को कोतवाली क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैंक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह के नेतृत्व में गली के सैकड़ों लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ओपी चौहान, साकेत गुप्ता, सचिन पवार, डॉ कमलेश काबरा, मिली गुप्ता ने देशभक्ति के गीत गाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। छोटे बच्चों में श्रेया, अन्वी, अंशिका, अंश, प्रखर आदि ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें