फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर छाऐ रहे बादल, कही-कही पड़ी हल्की बोछारें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से बदला मौसम, फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
विज्ञापन

20-21 फरवरी को हो सकती है तेज बारिश व ओलावृष्टी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम । पिछले दिनों चक्रवाती हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से वेस्ट यूपी में जनजीवन प्रभावित हो गया था। सोमवार को फिर से मौसम बदल गया और दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 20 और 21 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों जमकर बारिश और ओले पड़े थे। सोमवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया है और एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अनुमान है कि 20 व 21 फरवरी को कुछ स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्ट्री हो सकती है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 80 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर में हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही। रविवार की तुलना में दिन के तापमान में दो डिग्री की बढोतरी दर्ज हुई जबकि रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट हुई है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञय डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 18 फरवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जिसके कारण 20 और 21 फरवरी को तेज बारिश व ओलावृष्टी हो सकती है।
विज्ञापन




सूर्योदय कल 6.54
सूर्यास्त आज 6.11
पूर्वानुमान
आसमान पर बादल छाए रहेगें। कुछ स्थानो पर हल्की बूंदाबंादी हो सकती है।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
हनुमान चौराहा 89
जैन नगर चौराहा 75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें