फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनौली में उत्खनन में महिला का कंकाल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली ने एक सप्ताह बाद सिनौली में बुधवार को फिर से उत्खनन कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान एक ट्रेंच से मानव कंकाल प्राप्त हुआ है। यह एक महिला का कंकाल है और इसके कानों से स्वर्ण आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। इस महिला कंकाल को बाहर निकालते-निकालते टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल, यह कंकाल एक शाही ताबूत की ऊपरी सतह पर मौजूद है। संभावना जताई जा रही है कि यह महिला का कंकाल 4500 वर्ष पुराना है और उस समय की किसी रॉयल फैमिली का है।
विज्ञापन

इस शाही ताबूत के अधिकांश हिस्से को बाहर निकाल लिया है, लेकिन अभी इस पर और बहुत कार्य किया जाना शेष है, जिसमें टीम जुटी हुई है। ताबूत का एक ओर का हिस्सा मिट्टी के बड़े आकार के पॉट पर टिका हुआ दिखाई देता है, जबकि एक हिस्सा अभी भी दीवार से सटा हुआ है। इसी ताबूत के पास एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े आकार के मिट्टी के पात्र है, जो बहुत अच्छी हालत में हैं, लघु आकार की ताम्र निर्मित एंटीना शॉर्ड भी प्राप्त हुई है। ताबूत की एक दिशा में अभी उत्खनन कार्य किया जा रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इसमें और गहरे राज दफन हैं। निदेशक डॉक्टर संजय मंजुल से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभी कार्य चल रहा है, समय आने पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें