फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य का निर्धारण प्राथमिक स्तर पर करना जरूरी : डॉ. पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य का निर्धारण प्राथमिक स्तर पर करना जरूरी : डॉ. पंजाब
विज्ञापन

मेरठ। डीएन कॉलेज में नौ फरवरी को होने वाले छात्र सम्मेलन से पहले पुरातन छात्र एसोसिएशन की ओर से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शोध विशेषज्ञ एवं युवा वैज्ञानिक डॉ. पंजाब सिंह मलिक ने व्याख्यान दिया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने भविष्य का निर्धारण प्राथमिक स्तर पर ही निर्धारित कर लेना चाहिए। जिससे कि वो अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दौरान शोध के विभिन्न स्रोतों की जानकारी दी। गांव की पृष्ठभूमि में जन्मे कई वैज्ञानिक डॉ. अमजद हुसैन एवं डॉ. अजय वशिष्ठ जोकि हावर्ड विश्वविद्यालय एवं कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में शोध के कार्य में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं, उनके बारे में अवगत कराकर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीएस यादव यादव ने बुके देकर डॉ. पंजाब मलिक का स्वागत किया। डीन डॉ. एसके अग्रवाल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। पुरातन छात्र एसोसिएशन की संयोजिका डॉ. शैफाली पूनिया ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ. एवरेस्ट सिवाच, डॉ. अंशु ढाका, डॉ. एके शुक्ला, शशिकांत यादव का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एमके यादव, डॉ. अंजुला जैन, डॉ. विजय, डॉ. सविता, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. तनुज कुमार एवं महेश हरित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें