फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्नेह की बंधक सं पति की जल्द होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूत्रों के अनुसार टेंडर बिना हो सकती है संपत्तियों की नीलामी
विज्ञापन

- बैंक अधिकारियों को मिला संपत्तियों का खरीदार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मारुति शोरूम राजस्नेह की बंधक संपत्तियों की जल्द नीलामी हो सकती है।
राजस्नेह शोरूम के मालिक अशोक जैन पर कई बैंकों का लोन बकाया है। करीब 80 करोड़ रुपये के लोन के चलते दिल्ली रोड़ स्थित राजस्नेह शोरूम मालिक ने अचानक बंद कर दिया था। जिसको लेकर शोरूम कर्मचारियों ने हंगामा भी किया था। जिसमें पीएनबी की करीब 40 करोड़ लोन राशि, जबकि एसबीआई सहित अन्य बैंकों का करीब 40 करोड़ बकाया है। पीएनबी के पास राजस्नेह शोरूम सहित सूर्या पैलेस के करोड़ों के भूखंड बंधक है। सूत्रों के अनुसार पीएनबी जल्द बंधक प्रॉपर्टी की नीलामी कर सकता है। जिसके लिए बैंक ने नया फार्मूला तैयार किया है। आमतौर पर बैंक ई-टेंडरिंग के जरिये नीलामी प्रक्रिया पूरी करता है। लेकिन राजस्नेह मामले में बैंक ने सीधे तीसरी पार्टी को बंधक संपत्ति नीलाम करने का फॉर्मूला निकाला है। बंधक संपत्ति को अच्छी रकम में नीलाम करने के लिये यह फॉर्मूला निकाला है। जिसमें तीसरी पार्टी धीरे-धीरे रकम चुकाकर संपत्ति खरीदेगी। जिससे बैंक को उसका बकाया राशि की पूर्ति होगी। हालांकि नीलामी को लेकर पीएनबी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शाखा के अधिकारी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बैंक अधिकारी जल्द राजस्नेह शोरूम व अन्य संपत्तियों की नीलामी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें