फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

मृतक युवक की बहन को आज आनी है बारात
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार देर शाम ग्राम ईकड़ी के समीप अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
ग्राम ईकड़ी निवासी विकास उर्फ विक्की (27) पुत्र गोपी किसान है। उसकी बहन की आज सगाई थी। वह समारोह में आए युवक कृष्णपाल पुत्र नेतराम निवासी हस्तिनापुर एवं संजय पुत्र भंवर सिंह निवासी रामराज को बाइक पर बैठाकर बस स्टैंड तक छोड़ने जा रहा था। देर शाम करीब नौ बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा विकास ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। वहीं, कृष्णपाल एवं संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गंभीर संजय और कृष्णपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। विकास के परिजन हादसे की जानकार पाकर मौके पर पहुंचे। उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि ईकड़ी निवासी विकास की बहन खुशी की सोमवार को सगाई थी। वह मेहमानों को विदा करने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि खुशी की मंगलवार को बारात आनी है। विकास की मौत से घर में मातम पसर गया। वहीं, शादी की खुशियां काफूर हो गई। हालांकि देर रात तक विकास के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें