फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रोन्नति दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों में हर महीने मनाया जाएगा स्वास्थ्य प्रोन्नति दिवस
विज्ञापन

बिजनौर। अब गांवों में हर महीने स्वास्थ्य प्रोन्नति दिवस मनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आशाओं, ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति आदि को दी गई है। ग्राम प्रधान भी इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे। इसके लिए ब्लॉकवार टीम गठित की जाएगी। टीम के सदस्य गांव-गांव घूमकर स्थिति का जायजा लेकर पता लगाएंगे कि किस गांव में कौन सी बीमारी का प्रकोप अधिक है तथा इसमें क्या सुधार करने की आवश्यकता है, ताकि सभी गांवों को रोगमुक्त किया जा सके। परिवार कल्याण महानिदेशक ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मातृत्व वंदना योजना समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार तथा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिवार कल्याण महानिदेशक ने प्रत्येक माह गांवों में जाकर स्वास्थ्य प्रोन्नति दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार हर गांव में अलग-अलग दिन यह दिवस मनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। कार्यक्रम शुरू करने से पूर्व आशा कार्यकर्ताओं को बाकायदा इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्राम प्रधानों को इसमें सहयोग करने की हिदायत दी गई है। योजना को मॉनिटरिंग कराने के लिए ब्लॉकवार टीम का गठन किया जाएगा। गांव गांव जाकर यह टीम आशाओं द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग करेगी और स्वस्थ रहने के ग्रामीणों को सुझाव देगी। साथ ही विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, गर्भवतियों को संक्रामक बीमारियों आदि से सुरक्षित रहने का तरीका बताया जाएगा। उनको स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया जाएगा। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसमें ग्राम स्वास्थ्य, पोषण समितियों के सदस्यों और सहायता समूह का सहयोग लिया जाएगा। शासन के निर्देशों का हर सूरत में पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें