फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य को जान से मारने की धमकी, बार- बार आ रही कॉल

Mon, 29 Oct 2018 09:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सीएम योगी को किया था धमकी भरा कॉल
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि यह धमकी उन्हें मोबाइल फोन पर दो बार दी गई। इस मामले में अवनी सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


स्योहारा में गांव आलमपुरी निवासी दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी अवनी सिंह को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था। चार दिन पूर्व अवनी सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद अवनी सिंह ने इसे अपना पारिवारिक मामला बताकर थाने में तहरीर देने से मना कर दिया था। प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह के परिवार की कलह के सार्वजनिक होने के बाद ससुर महेश चंद ने गांव में पत्रकार वार्ता कर इस प्रकरण में अपनी सफाई दी थी। 

महेशचंद ने बताया कि वह और परिवार का हर सदस्य अवनी को बेटी के समान ही मानता है, अवनी ने अपनी मां समान सास और जेठानी के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अवनी को मोहरा बना कर उनके विरोधी परिवार की राजनीति समाप्त करना चाहते हैं। इस घटनाक्रम के तीन दिन बाद रविवार को अवनी सिंह ने स्योहारा थाने में तहरीर देकर कहा कि 24 अक्टूबर की शाम करीब साढे़ छह बजे और 27 अक्टूबर को दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर अज्ञात लोगों ने उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल की। उन्हें गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। मामला महिला आयोग से जुड़ा होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। एसपी उमेश कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें