फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस मनाया
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक डॉ. लता कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रीति गिरी व शालिनी शर्मा के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. लता कुमार, डॉ. राधा रानी के द्वारा विचार प्रस्तुत किए गए। संचालन पूजा भंडारी ने किया।
मवाना रोड़ स्थित शार्पेन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूल अध्यक्ष विक्की तनेजा, प्रबंधक शशांक तनेजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के छात्रों ने ऐसा देश है मेरा गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने सभी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित स्वीट ऐंजल्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई बच्चे प्रधान मंत्री मोदी की वेश भूषा में नजर आये। प्रधानाचार्या श्वेता वर्मा व चेयर पर्सन विजय स्वामी ने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। निशा, तान्या, शना, तनिषा व आकांशा का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें