दीवान पब्लिक स्कूल के ऋषभ ने जीता स्वर्ण पदक
मेरठ। गुरुग्राम में हुई रोलर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल के छात्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने बताया कि रोल हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में कक्षा 11 सी के छात्र ऋषभ जेटली ने प्रतिभाग करते हुए 300 मी. व 500 मी. स्पीड स्केटिंग व रोलर हॉकी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्केटिंग कोच फिरोज फारुखी ने कड़ी मेहनत छात्र की सफलता बताई। प्रधानाचार्या ने कहा कि देश में निचले स्तर पर खिलाड़ियों का लगातार अच्छा प्रदर्शन देश का नाम रोशन करेगा। स्कूल के अध्यक्ष संजय दीवान, डॉ. गीतिका दीवान और खेल विभागाध्यक्ष डॉ. मनमोहन राय शर्मा ने बधाई दी।
माय पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं को किया जागरुक
मेरठ। मॉय पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शिक्षिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर सहित अनेक बीमारियों के बारे में शिक्षिकाओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्या ज्योतिका मिश्रा ने बताया कि शिक्षिकाओं को मैक्स हेल्थ केयर की ओर से सीनियर कंसलटेंट गायनॉलाजिस्ट डॉ. कनिका गुप्ता ने जागरूक किया। उन्हें गर्भाशय व ग्रीवा कैंसर के बारे में जानकारी व बचाव की जानकारी दी गई। स्कूल संस्थापक हाजी याकूब कुरैशी व चेयरमैन हाजी इमरान याकूब ने डॉक्टर का आभार व्यक्त किया।
वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम
मेरठ। कंकरखेड़ा रुड़की बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को मानसून के स्वागत पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ संज्या वालिया ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बारिश के अनेक गानों पर ग्रुप डांस किया। छात्रों ने मोर रेन ड्राप, बरसाती, छाता, बादल, ब्लैक बैरी, रेनबो व फूल आदि के किरदार निभाए। प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने कहा कि छात्रों को बरसात में अनेक प्रकार की खाने की चीजों के प्रति जागरूक किया गया।