आकिल बने नगर निगम मार्केट के अध्यक्ष
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा मेरठ महानगर ने संगठन का विस्तार करते हुए नगर निगम मेन रोड मार्केट में पदाधिकारियों की घोषणा की हैं। इनमें महानगर उपाध्यक्ष के पद पर जतिन अरोरा, नगर निगम मार्केट के अध्यक्ष पद पर हाजी आकिल और महामंत्री पद पर संजीव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष शमशेर अली और लगभग 21 अन्य पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की।
सभी ने व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान आशु शर्मा ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। व्यापारियों की दुकानों में चोरी की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। बिजली विभाग के अधिकारी व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। संगठन व्यापारियों के हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगा। संचालन महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद ने किया। सरदार मंजीत सिंह कौछड़, धर्मेंद्र मलिक, पीयूष वशिष्ठ, सुमेर सिंह धार, हाजी शारिक, गुलफाम खान, मंसूर उल इस्लाम, हाजी ओवेस, सोनू तानिया, संजय शर्मा, हिमांशु वत्स, डॉ. अलमास, जितेंद्र दीक्षित, शहजात कुरैशी, अंकित प्रजापति, विपिन जोशी, हाजी आफाक आदि रहे।
खास बातें:
- संयुक्त व्यापार मंडल के 25 पदाधिकारियों की घोषणा