फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मजबूत होगा तभी मिलेगी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 की तैयारी में जुट जाएं
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी की शृंखला में विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्षों और प्रभारियों के सम्मेलन शुरू हो गए हैं। रविवार को शहर विधानसभा का सम्मेलन इस्माईल डिग्री कॉलेज में हुआ। जिसमें बूथ अध्यक्षों को पूरे अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जारी अभियान की जानकारी दी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि किसी चुनाव की जीत में मतदान की अहम भूमिका होती है, और मतदान के लिए मतदाता होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ की मतदाता सूची का गहनता से अध्ययन करने के साथ जो भी छूटे मतदाता हैं, उन्हें सूची में शामिल कराएं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि 2019 का चुनाव बहुत अहम है, जिसकी तैयारी अभी से करनी है। इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से समझें। सम्मेलन की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल और संचालन राकेश गौड़ ने किया। महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, राजकुमार शर्मा, मनीष उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, राजीव रस्तोगी, गिरीश मोहन गुप्ता, सुरेश जैन रितुराज, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें