फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरे सदर बाजार में हालात, नहीं चले चौपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में नहीं चले चौपहिया वाहन
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार में शुक्रवार को चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा रोकने के लिए लगाए गए पांच बैरिकेडिंग पर कैंट बोर्ड के कर्मचारी तैनात रहे। सुबह से देर शाम तक इन वाहनों को बाजार में नहीं जाने दिया गया। इसके साथ ही टीम ने सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी। स्थानीय लोगों की कार आदि के लिए कैंट बोर्ड स्टिकर जारी करेगा। सप्ताहभर बाद पूरी व्यवस्था बनने के बाद यहां गार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कैंट क्षेत्र में चलाए जा रहे 100 दिन के विशेष अभियान के तहत हर वार्ड में काम चल रहा है। बांबे बाजार, आबूलेन और सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराना कैंट बोर्ड की प्राथमिकता में है। सीईओ प्रसाद चव्हाण ने बाजार की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर चार जगह पार्किंग शुरू कराने और आबूलेन पर जैन स्टील व आरके आटोमोबाइल के सामने बन रहे टॉयलेट का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीईओ प्रसाद चव्हाण ने शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में मस्जिदों के आसपास सफाई को लेकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें