फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट की राय लेकर आगे बढ़ेगी विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपर्ट की राय लेकर आगे बढ़ेगी विवेचना
विज्ञापन

मेरठ। एमबीबीएस की कॉपियां बदलने के मुकदमे की विवेचना के लिए एसआईटी गठित होने के चार दिन बाद में टीम के अधिकारियों ने तेजगढ़ी पुलिस चौकी पर डेढ़ घंटे की मीटिंग की। शुरूआत में विवेचना करने वाले और मुल्जिमों की लिखापढ़ी करने वाले इंस्पेक्टर से भी कई बिंदुओं पर बात की गई। रविवार को इसमें एक्सपर्ट की राय लेकर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।
एसटीआई में शामिल सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि अभी उन्होंने विवेचक से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली। क्योंकि मुल्जिम पहले ही जेल जा चुके थे। ऐसे में खाली कॉपी किस कॉलेज से आयीं। कॉलेज में परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी, साइन और अन्य बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। परीक्षा होने के बाद कॉलेज के किन कर्मचारियों की ड्यूटी कॉपी जमा करने की होती थी। उसके बाद विवि में उत्तर पुस्तिका विभाग में ड्यूटी किसकी रहती थीं। विवि प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने किन कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीओ का कहना है कि सोमवार को यह भी जांच की जाएगी कि ड्यूटी मौखिक तौर पर थी या रजिस्टर में लिखा पढ़ी कर लगाई है। उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा संबंधी साक्ष्य भी एकत्र किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेने की तैयारी
विवेचकों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी कविराज, संदीप, कपिल और पवन जेल जा चुके हैं। कुछ अहम जानकारी आरोपियों से पूछताछ में खुलकर सामने आएंगे। ऐसे में पुलिस कोर्ट के आदेश पर चारों मुल्जिमों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है, जिससे अन्य लोगों की भूमिका का पता चल सके ।

खास बातें:
सीसीएसयू में एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें