फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष को लेकर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष को लेकर सवाल
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई का गठन तीन साल का होता है। करीब चार साल पहले महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उमा चतुर्वेदी को बनाते हुए कार्यकारिणी गठित की गयी थी। जो एक साल पहले समाप्त हो चुकी है। लेकिन इस बीच करीब छह माह से महानगर में पूजा बंसल के नाम से महानगर उपाध्यक्ष के होर्डिंग शहर में लगे नजर आने से सवालों के बीच चर्चा बनी हुई है।
भाजपा महानगर महिला मोर्चा का कार्यकाल करीब एक साल पहले समाप्त हो चुका है। उस कार्यकारिणी में पूजा बंसल नाम की महिला के पास कोई पद नहीं था। लेकिन करीब छह माह से पूजा बंसल के होर्डिंग शहर में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके नाम के नीचे महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष लिखा हुआ है। इसे लेकर महिला मोर्चा सहित भाजपाइयों में भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का अभी जब नया गठन ही नहीं हुआ है और कमेटी कालातीत हो चुकी है तो कैसे किसी को उपाध्यक्ष बना दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने कहा कि उनकी जानकारी में पूजा बंसल नाम की कोई महिला उपाध्यक्ष नहीं है। जबकि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उमा चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने पूजा बंसल को उपाध्यक्ष बनाया है। कालातीत प्रबंध समिति होने के बाद कैसे किसी का मनोनयन कर सकती हैं, इस पर वह सही जवाब नहीं दे पाईं।
विज्ञापन

...तो यह गलत है
युवा मोर्चा और महिला मोर्चा का शीघ्र गठन होना है। मेरी जानकारी में नहीं है कि पूजा बंसल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। लेकिन यदि अब उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है तो गलत है। -अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

खास बातें:
कालातीत हो चुकी मोर्चा कार्यकारिणी में कैसे बना दी गयी उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें