फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल हिंडन कार्यशाला में प्रधानों से होगा सीधे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल हिंडन कार्यशाला में प्रधानों से होगा सीधे संवाद
विज्ञापन

मेरठ।
हिंडन नदी को निर्मल करने के अभियान के तहत 8 अप्रैल को हिंडन और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले ग्रामों के प्रधानों और गण्यमान्य लोगों के साथ सीधे संवाद होगा। सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर तमाम प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों को इसमें जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन के लिए कुल 34 लोगों की टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के द्वारा इस आयोजन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि अन्य व्यवस्थाओं के लिए तमाम अधिकारियों को इसमें संयोजक और सह संयोजक नामित किया गया है। इस कार्यशाला में संबंधित जनपदों के सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्राम प्रधान, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गैर सरकारी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें