फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले, दिल्ली रोड पर पांच घंटे की छूट तो दो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रांसपोर्टर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसएसपी से मिला। उन्होंने दिल्ली रोड पर भारी वाहनों के लिए पांच घंटे की परमिशन मांगी। एसएसपी ने कहा कि लोगों को जाम से काफी राहत मिली है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक से बात की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी से कहा कि दिल्ली रोड पर भारी वाहन के प्रतिबंध से हमारा कारोबार ठप हो गया है। दिन मेें पांच घंटे का समय मिल जाए तो ट्रांसपोर्टरों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को मीटिंग भी है।
एसपी ट्रैफिक से भी हुआ सामना
एसएसपी से मिलकर बाहर आते ट्रांसपोर्टरों का सामना एसएसपी ऑफिस में ही एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई से हो गया। ट्रांसपोर्टरों ने नाराजगी जताते हुए दिल्ली रोड पर थोड़ी नरमी बरतने की अपील की। नवीन गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की सहूलियत को देखते हुए पुलिस को प्लान बनाना चाहिए। जिस पर एसपी ट्रैफिक जल्द प्लान बनाने की बात कहकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएसपी से मिला ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें