फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद बढ़ाई शहर में सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बसपा समर्थकों और पुलिस के बीच कताई मिल के बाहर टकराव होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर शहर में फोर्स बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर शहर में कई पर बसपा समर्थक एकत्रित होने लगे। रिठानी में आसपास के गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। माधवपुरम गेट, बागपत रोड तिराहे पर बसपा समर्थक जमा हो गए। इस बीच विजयी जुलूस की सूचना पर जगह-जगह समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। मिश्रित आबादी वाले गुदड़ी बाजार, गोला कुआं, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट क्षेत्रों में बसपा के समर्थन में नारेबाजी की गई तो तनाव बढ़ गया। मेट्रो प्लाजा के सामने जमा बसपा समर्थकों को देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। देर रात तक कई जगहों से पुलिस ने समर्थकों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें