मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का रविवार को समापन हो गया। द डीपीएस इंटरनेशनल एथलेटिक मीट ओपन ब्वॉयज 2017 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वीके शुंगलू चेयरमैन द दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी एवं मैनेजिंग क मेटी डीपीएस मेरठ रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. डीटार सैनी डायरेक्टर डीपीएस सोसाइटी, शशि सिंह प्रो वाइस चेयरपर्सन डीपीएस मेरठ, अतुल कुमार सिंह मैनेजर डीपीएस मेरठ, अनुमेहा सिंह, मैनेजिंग कमेटी सदस्या रहीं। प्रिंसिपल सविता चड्ढा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने अतिथियों को शॅाल प्रदान की। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। वीके शुंगलू ने कहा कि खेल प्रतियोगिता को देखकर मुझे विश्वास हो गया कि जो स्वप्न हमारे प्रिय स्वर्गीय एमपी सिंह ने देखे हैं, उसे साकार किया जा रहा है। समापन अवसर पर शॅाटपुट, रिले रेस व अन्य इवेंट हुए। अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
प्रतियोगिता की विजेता डीपीएस अलीगढ़ की टीम रही। जिसे एमपी सिंह फाउंडेशन की ओर से नकद राशि व रोलिंग ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता डीपीएस दुर्ग व तीसरी विजेता डीपीएस रूबी पार्क कोलकाता की टीम रही। सर्वश्रेष्ठ मार्चपासस्ट का पुरस्कार डीपीएस श्रीनगर एवं सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार विक्रांत पंाचाल डीपीएस फरीदाबाद को मिला।
इन्होंने भी मारी बाजी
200 मीटर रेस में डीपीएस अलीगढ़ के पलेंद्र कुमार ने स्वर्ण, डीपीएस एनटीपीसी कोरबा के प्रबुद्ध शंकर तिवारी ने रजत और डीपीएस नागपुर के कनिष्क ने कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर रेस में डीपीएस अलीगढ़ के अतुल चौधरी ने स्वर्ण, डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के श्रेयांश सैनी ने रजत और डीपीएस दुर्ग के अनवर अहमद मिर्जा ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट में डीपीएस दुर्ग के मुनीश कांत मल्होत्रा ने स्वर्ण पदक, प्रियांक भौकर डीपीएस पानीपत सिटी ने रजत पदक, अंकित डीपीएस नुमालिगढ़ ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 400 मीटर रिले में डीपीएस नुमालिगढ़ ने गोल्ड, डीपीएस रुबी पार्क कोलकाता ने रजत पदक, डीपीएस एक्सप्रेस वे गौतमबुद्धनगर ने कांस्य पदक जीता।