फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों ने भी बिगाड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस् था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ट्रैफिक कंट्रोल का कोई पुख्ता प्लान नहीं होने पर शहर के अंदर जहां रोजाना भीषण जाम लगता है। वहीं, शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर दिन भर दौड़ने वाले भारी वाहनों और उनसे होने वाले हादसे रोकने के लिए भी कोई कार्ययोजना नहीं है। रोजाना करीब 800 से ज्यादा भारी वाहन तकरीबन आधे शहर के सात चौराहों से गुजरते हैं। जो शहर को जाम में जकड़ने का एक बड़ा कारण बनते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। जीरो माइल से लालकुर्ती पैठ तक और मवाना रोड पर गंगानगर थाने से लेकर कसेरू बक्सर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर जाम की समस्या बनी रही। फुटबाल चौक से बागपत रोड पर टीपीनगर थाने तक भी जाम लगा रहा। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को मेघदूत पुलिया के पास रही। इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डे पर भी लोग जाम में फंसे रहे।
भारी वाहनों से यह परेशानी
शहर में गढ़ रोड से भारी वाहन गुजरते हैं। जिनसे शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, तेजगढ़ी, जेलचुंगी, कमिश्नर आवास, जीरो माइल चौराहे प्रभावित होते हैं। ट्रैफिक पुलिस खुद मानती है कि गढ़, हापुड़, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों ने पूरी व्यवस्था बिगाड़ दी है। ये भारी वाहन जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी से गढ़ रोड और शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से दूसरे जिलों के लिए आते-जाते हैं। बिजनौर की तरफ से भी वाहन विवि रोड से होकर तेजगढ़ी और एल ब्लॉक के रास्ते आते-जाते हैं। इसके अलावा हापुड़ की तरफ से आने वाले अधिकांश वाहन बिजली बंबा बाईपास से होकर नवीन मंडी और ट्रांसपोर्टर नगर (दिल्ली रोड) पहुंचते हैं। वहीं, बागपत, मुजफ्फरनगर की तरफ से बाईपास से बागपत रोड होकर टीपी नगर पहुंचते हैं। जिनसे बागपत रोड, दिल्ली चुंगी और फुटबॉल चौराहा प्रभावित होता है।
विज्ञापन

बाईपास न होने का तर्क
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर के कई स्थानों से सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक करीब 800 से ज्यादा भारी वाहन निकलते हैं। जिनसे कई स्थानों पर जाम की समस्या बनती है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का तर्क है कि गढ़ और हापुड़ रोड यहां नो एंट्री नहीं है। बाईपास नहीं होने के चलते इन जिलों के बाहरी वाहन भी निकलते हैं। गढ़ रोड पर रात में भीषण जाम:
गढ़ गंगा मेले के लिए श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज रोड, गोकलपुर, छोटा हसनपुर और मऊखास के पास भी जाम की समस्या बनी रही। गढ़ रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अभी तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगी है। कई स्थानों पर भारी वाहन और श्रद्धालुओं की भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

खास बात
- 800 से ज्यादा भारी वाहन निकलते हैं आधे शहर से
- 07 चौराहे होते हैं भारी वाहनों के गुजरने से प्रभावित
- भारी वाहनों और हादसों पर रोक लगाने की कोई कार्ययोजना नहीं
- गढ़ रोड और नेशनल हाईवे पर इसी वजह से रहता है जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें