वकीलों के शस्त्र न जमा कराने की मांग
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व अग्रवाल व महामंत्री प्रबोध शर्मा ने डीएम व एसएसपी को पत्र भेजकर मांग की है कि निकाय चुनाव के दौरान वकीलों के शस्त्र लाइसेंस जमा न कराए जाएं। कहा कि एसोसिएशन के कई सदस्यों के पास लाइसेंसी शस्त्र सुरक्षा हेतु है, जिनका किसी भी राजनैतिक पार्टी से कोई संबंध नही है और न आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं।