फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में पारा 36 पार, उमस बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सितंबर माह आधा बीत चुका है। लेकिन उसके बावजूद गर्मी घटने के बजाय बढ़ रही है। दिन का तापमान सोमवार को 36 डिग्री को पार कर गया जबकि रात केे तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। मौसम वैज्ञानिकों ने गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना जतायी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला। बिना बारिश के दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा तो गर्मी के साथ अगले दिन दो डिग्री पारा चढ़ गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली रही, जिससे दिन भर काफी गर्मी और उमस रही। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। बदलता मौसम गर्मी को बढ़ा रहा है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिर गर्मी और उमस बढ़ने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि अभी मौसम में ऐसे ही परिवर्तन रहेगा। दिन का तापमान थोड़ा बढे़गा। मानसून सीजन खत्म हो चुका है तो ऐसे में बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें