फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव का परिणाम घोषित होते ही कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जमे भाजपाइयों ने जश्न मनाया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा के विजयी प्रत्याशी कुलविंदर सिंह ने सबसे पहले पार्टी सांसद, मेयर, सभी विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी पार्क में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्क के बाहर सुभाष चंद बोस, डॉ. अंबेडकर व धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थल पर समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, दिनेश खटीक, सतवीर त्यागी, डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष कुरूणेश नन्दन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, पार्टी के दलित नेता डा.चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रहे सरजीत सिंह नवल, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, करुणेश नंदन गर्ग, ललित नागदेव आदि तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें