फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर सेवा ही नारायण सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नर सेवा ही नारायण सेवा: दर्शनी बाई
विज्ञापन

मेरठ। धर्मगुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कहते हुए साध्वी दर्शनी बाई ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए हमें दीन दुखियों और असहाय लोगों की सेवा सदैव करते रहना चाहिए। भगवान कण-कण में है। उन्होंने कहा कि खतौली में ट्रेन दुर्घटना के दौरान घायल हुए लोगों का प्रेमनगर हरिद्वार आश्रम में नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रेन हादसे में मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बुधवार को किला परीक्षितगढ़, ललियाना, किठौर, तोहफापुर के कई प्राइमरी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री बांटी जाएगी। कार्यक्रम में नवीन बाईबा, देवेंद्र सिंह, लटूरी सिंह, नेपाल सिंह, राकेश गोयल, राजेश गोयल, विनोद, हरिशंकर, शांतिलाल, विरेन्द्र वर्मा, मानव सेवा दल के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें