फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से फसलें सूखी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती से फसलें सूखी, किसान परेशान
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा, धीरखेड़ा एवं बिजौली विद्युत उपकेंद्र से प्रतिदिन कटौती की जा रही है। जिससे गांव समेत जंगल की आपूर्ति बदहाल है। जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है। खरखौदा कस्बा समेत, धीरखेड़ा, बिजौली, पीपलीखेड़ा, अतराड़ा समेत सभी विद्युत उपकेंद्रों से दिन में लगातार कटौती का जा रही है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ चलने वाली हवा के चलते दिन में आपूर्ति नहीं की जा रही है। वहीं, धीरखेड़ा विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत आने वाली करीब सभी लाइनें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। दिन में तापमान बढ़ने व ओवर लोड होने से प्रतिदिन तार टूट रहे हैं। जिससे प्रतिदिन आपूर्ति बंद रहती है। उधर, खरखौदा क्षेत्र में सब्जी की खेती की जाती है। जिसमें बेल वाली सब्जी को जल्द सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। दिन में आपूर्ति बहाल नहीं होने से किसानों को सिंचाई में परेशानी आ रही है। उधर, पिछले दो दिन से लोहियानगर 132 बिजलीघर से आने वाली लाइन पर कार्य चल रहा है। जिस कारण दिन में छह से आठ घंटे तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिससे कस्बा खरखौदा समेत पूरे क्षेत्र की आपूर्ति पूर्ण रूप सेे ठप है।
विज्ञापन

लाइन पुरानी एवं जर्जर हो चुकी हैं। तापमान बढ़ने के साथ ओवरलोड होने के कारण लाइन के तार टूट रहे हैं। जिससे आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो पा रही है। -अनिल कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र, धीरखेड़ा।
विज्ञापन

कई दिन से लोहियानगर एवं बिजौली में दो ट्रांसमिशन लाइनों को निर्माण किया जा रहा है। जिस कारण पूरे दिन 132 विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन हो रहा है। -प्रवेश कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें