फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 मई को बंद हो सकती है दौराला शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
5 मई को बंद हो सकती है दौराला शुगर मिल
विज्ञापन

दौराला। दौराला चीनी मिल से जुड़े किसान के लिए मिल गेट पर ही पर्ची की व्यवस्था की गई है, जिन किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है वे बिना पर्ची के संबंधित सेंटर गेट पर पहुंचकर पर्ची प्राप्त करे और गन्ना तुलवा दें।
दौराला चीनी मिल का वर्तमान सत्र 5 मई को समाप्त होने की संभावना है। मिल ने क्षेत्र के किसानों को जानकारी दी कि जिन किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है, वे पर्ची का इंतजार न करें और संबंधित सेंटर और मिल गेट पर पहुंचकर गन्ना तुलवा सकते हैं। मिल गेट पर ही किसानों के लिए पर्ची की व्यवस्था की गई है। वहीं से पर्ची प्राप्त कर गन्ना तुलवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित सेंटर पर भी किसानों के लिए फ्री पर्ची की व्यवस्था की गई है। सीजन का अंतिम है। जिन किसानों के पास में गन्ना रुका हुआ है वे जल्द से जल्द गन्ने को मिल तक पहुंचा दें। किसानों के लिए पर्ची की इस समय कोई परेशानी नहीं है। किसान संबंधित सेंटर गेट पर पहुंचकर गन्ना गिरवा सकता है। इसके लिए किसानों को जानकारी दी गई है।- आनंद प्रकाश दुबे गन्ना सचिव दौराला गन्ना समिति
विज्ञापन

जो किसान बिना पर्ची गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं उनके लिए अलग से काउंटर बनाया है। किसान बिना पर्ची के गन्ना तौल करा सकते हैं। मिल परिसर में ही पर्ची की व्यवस्था की गई है। उन किसानों से आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द गन्ना डाल दें। इस समय गन्ने की आवक बहुत कम हो गई है।-संजीव कुमार गन्ना महाप्रबंधक दौराला चीनी मिल
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल को नहीं मिल रहा गन्ना
दौराला। दौराला चीनी मिल को पेराई सत्र 2018-19 के लिए 162 क्रय केंद्र आवंटित हुए थे। जिनमें से 118 क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। शेष क्रय केंद्र एक से दो दिन में बंद हो जाएंगे। वहीं, मिल गेट पर भी गन्ना रुक-रुक कर आ रहा है। दौराला गन्ना समिति सचिव एके दुबे ने बताया कि समस्त क्रय केंद्र पिछले एक सप्ताह से मुक्त खरीद कर रहे हैं। मिल गेट पर भी तीस अप्रैल से मुक्त खरीद के लिए पर्चियां दी जा रही हैं। किसान के पास सप्लाई योग्य गन्ना शेष है तो तुरंत मिल में सप्लाई कर दें। चीनी मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मिल गेट पर मुक्त खरीद की जा रही है। दो मई को चीनी मिल बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया था। एक दो दिन और बढ़ा दिए हैं। जिससे किसानों का गन्ना जल्द से जल्द मिल में डाल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें