फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से क्षुब्ध दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मवाना व हस्तिनापुर डिवीजन के विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी दो माह का मानदेय नहीं मिलने के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनका मानदेय नहीं दिया गया तो वे कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बड़ा महादेव मंदिर परिसर में ऊर्जा निगम के डिवीजन अध्यक्ष नजर अली के नेतृत्व में कर्मचारी इकट्ठा हुए। नजर अली ने बताया कि निगम ने फरवरी एवं मार्च का मानदेय नहीं दिया है। जिस कारण संविदा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है और बच्चों का दाखिला एवं कोर्स लाने के लिए कर्मचारियों के पास पैसे नहीं हैं। विभाग उनकी नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि मवाना व हस्तिनापुर डिवीजन अंर्तगत लगभग 150 संविदा कर्मचारी आते हैं। दूसरे दिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका मानदेय नहीं मिलता वे हड़ताल पर रहेंगे। उधर, अधिशासी अभियंता एसके निर्भय का कहना है कि जल्द ही कर्मचारियों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें