मवाना। सीएचसी सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें आशा को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डॉ. अरुण ने आशाओं को संबोधित करते हुए टीकाकरण बढ़ाने, परिवार कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आशाओं को भुगतान, एचबीएनसी, मातृ मृत्यु आदि की समीक्षा की। बैठक में सोनी, देवेंद्र कुमार, कैलाश राज, पी वैंकट, सरस्वती विश्वास, धनीराम आदि मौजूद रहे।