फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से बदलेगा मौसम, मंगलवार को होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन रात का पारा फिर से चढ़ा, ओले पड़ने की भी संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को दिन रात का तापमान फिर से बढ़ गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से फिर मौसम के बदलने के आसार हैं। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

फरवरी में उतार चढ़ाव के बीच बारिश एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार शाम से दिखने लगेगा। मौसम बदलने के साथ तापमान के गिरने के आसार हैं। शनिवार को मौसम में बदलाव के साथ दिन रात का तापमान गिर गया था, लेकिन रविवार को फिर से तापमान बढ़ गया। दिन में कभी कभी आसमान पर हल्के बादल भी दिखाई दिए। शाम के समय मौसम फिर से ठंडा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ से 26 फरवरी को बारिश के आसार हैं। सोमवार की शाम से ही मौसम में परिवर्तन आ जाएगा और मंगलवार को फिर बारिश के आसार है। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें