फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से मेरठ आने वालीं ट्रेनें 13 तक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से मेरठ आने वालीं ट्रेनें 13 तक रद्द
विज्ञापन

मेरठ। राजस्थान के कोटा में चल रहे गुर्जर आरक्षण के चलते ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। जिसके चलते मुंबई से मेरठ आने वाली ट्रेनों को 13 फरवरी तक रद्द करने का फैसला लेना पड़ा है। इन ट्रेनों के रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसमें मुंबई से देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, वलसाड -हरिद्वार एक्सप्रेस, बांद्रा- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी मुंबई से चलकर देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस और मेरठ-मंदसौर लिंक एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। देहरादून एक्सप्रेस के डिब्बो को हटाकर ही मेरठ से एक ट्रेन मंदसौर के लिए रवाना की जाती है। जिसके कारण यह भी प्रभावित हो रही है। 11 फरवरी को मुंबई से चलकर अमृतसर को जाने वाली गोल्डन टेंपल और मुंबई से देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 12 फरवरी को मुंबई से चलकर देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस और वलसाड से हरिद्वार को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन रद्द रहेगी। 13 फरवरी को सबसे अधिक 5 ट्रेनें रद्द रहेंगी। गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द रहेगी। वहीं, मंदसौर से मेरठ आने वाली और मुंबई से देहरादून को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। इसके अलावा बांद्रा से हरिद्वार को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें