फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवाई मंगाने पर भड़के विपक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से दवाई लिखने पर भड़की सपा और भीम आर्मी
विज्ञापन

मेरठ। विषैली शराब पीने से हुई मौत और लोगों के बीमार पड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेडिकल में रविवार को बाहर से दवाइयां लिखने पर सपाइयों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने मामला लखनऊ तक पहुंचाने को कहा। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और सीएमएस डॉ. धीरज राज ने उन्हें समझाकर किसी तरह शांत किया।
सपा नेता अतुल प्रधान और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी के बाहर काफी देर हंगामा किया। वह मरीजों का हाल जानने आए थे। इस दौरान तीमारदारों ने उनसे शिकायत की थी कि बाहर से दवाइयां लिखी जा रही हैं। वहीं, रविवार को सपा जिलाध्यक्ष और शहर विधायक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हाल जाना और भाजपा सरकार को कोसा। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में जोरशोर से उठाएंगे कि इसका जिम्मेदार कौन है। वह मुख्यमंत्री से भी इस्तीफे की मांग करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि लोगों की मौत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा सिस्टम दोषी है। आरोप लगाया कि जहरीली शराब बनाने वाले पुलिस की सरपरस्ती में शराब बनाते हैं। जिन शराब की भट्ठियों को पुलिस-प्रशासन अब नष्ट कर रहा है, इन्हें पहले क्यों नष्ट नहीं किया गया। सभी सपाइयों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपाइयों ने भी जाना हाल
शराब कांड पीड़िताें का हाल जानने के लिए बसपाई भी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्य जोन इंचार्ज सतपाल पेपला, मुख्य जोन इंचार्ज शाहजहां सैफी, मुख्य जोन इंचार्ज कमल सिंह राज, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, ब्रह्मदास बौध, विक्रांत त्यागी, सुरेंद्र कुटी, भोपाल चांदना, राजवीर, पीयूष गौतम, मोहित त्यागी, अहसान अली, ब्रह्मजीत, मुनकाद जिसौरी आदि मौजूद रहे।
मरीजों को बिस्किट बांटे
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत संस्था द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मरीजों को फ्रूटी, मिनरल वाटर और बिस्किट आदि बांटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें