फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती शुगर मिल के कर्मचारियों की समस्याओ को लेकर मिल प्रबंधक से मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती स्थित आईपीएल शुगर मिल के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के पदाधिकारियों ने बुधवार को शुगर मिल के प्रबंधक पुष्कर मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शिवाजी सिंह राठौर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारियों की यदि मृत्यु हो जाती है तो उस कर्मचारी के परिवार को उसका अधिकार दिया जाए। मेडिकल की सुविधा दुरुस्त कराई जाए। कर्मचारी के मकानों की मरम्मत कराई जाए। प्राथमिक विद्यालय में स्तरीय शिक्षा का प्रबंध किया जाए। कर्मचारी को बिजली एवं पानी की उचित सुविधा दी जाए। प्रबंधक पुष्कर मिश्रा ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप चौहान, प्रथम अग्रवाल, शाहनवाज, सपना अग्रवाल, राजेश पांडेय, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें