यूपी के मेरठ में सरुरपुर थानाक्षेत्र के कस्बा हर्रा में वारदात की नियत से घुसे बदमाशों ने एक वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा निवासी महिला सुशीला पत्नी चिरंजीव की बुधवार को बदमाशों ने हत्या कर दी। महिला के परिजन शादी समारोह में गए हुए थे और वृद्धा घर में अकेली थी। इसी बाच कुछ बदमाश महिला के घर में घुस आए। वृद्धा ने जब बदमाशों को देखकर शोर मचाया तो उन्होंने महिला की हत्या कर दी। परिजन जब घर वापस लौटे तो महिला का गला रस्सी से बंधा हुआ पाया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मृतक वृद्धा की उम्र नब्बे साल बताई जा रही है। वहीं घनी आबादी के बीच बसे इस गांव में चोरी के विरोध में हत्या से कस्बे में दहशत बनी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/