फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का भारत बंद आज, व्यापारियों से मांगा समर्थन
विज्ञापन

मेरठ। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 10 सितंबर को भारत बंद करने जा रही है। रविवार को महानगर और जिला कांग्रेस ने प्रचार वाहनों के जरिये जहां भारत बंद की जानकारी दी और व्यापारियों से समर्थन मांगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रचार वाहन के अलावा करीब 50 कार और मोटरसाइकिलों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रचार वाहन सीएबी के सामने से होते हुए सदर बाजार, शिवचौक, हनुमान चौक, आबूलेन, बेगमपुल, जीरो माइल्स चौराहा, बेगमबाग, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, जली कोठी, अहमद रोड, घंटा घर, रेलवे रोड, ईदगाह चौपला, मेट्रो प्लाजा, शारदा रोड, दिल्ली चुंगी आदि से होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचा। इस दौरान नेताओं ने प्रचार वाहन पर लगे लाउड स्पीकर से भारत बंद की अपील करते हुए व्यापारियों से समर्थन मांगा। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया रसातल में चला गया है। इस मौके पर डॉ. यूसुफ कुरैशी, हरिकिशन आंबेडकर, अनिल शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, आदित्य शर्मा, अविनाश काजला, मतन सिंह, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, शबीखान, रिकिन अहलूवालिया, जगदीश शर्मा, राज केसरी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ जिला कांग्रेस ने भी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद मोघा के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉकों और तहसीलों में पहुंचकर व्यापारियों से बंद में समर्थन मांगा। जिला प्रवक्ता अखिल कौशिक ने बताया कि सभी ब्लॉक व तहसील अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार किया। इस मौके पर मंजीत, सुरेश पाल ढाका, सत्यप्रकाश गौतम, खेमचंद जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें