पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
मेरठ। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और ब्लैक में बेचे जा रहे गैस सिलेंडर के विरोध में रविवार को न्यू युवा सेवा सामाजिक संगठन की ओर से कमिश्नरी पार्क पर धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजन भोला ने बताया कि पेट्रोल के दाम 80 रुपये और डीजल के 72 रुपये प्रति लीटर हो जाने से लोग परेशान हैं। हरिओम, विकास सोनकर, रवि भोला, सुशील, विवेक त्रिवेदी, पवन ग्रोवर आदि रहे।