फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याओं को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्रों की समस्याओं को लेकर विवि में हंगामा
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में बुधवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर कई बार हंगामा हुआ। छात्रों ने छात्र निवारण केंद्र पर समस्याएं हल नहीं होने की बात कहते हुए कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि कर्मचारी यहां पर छात्रों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए महीनों चक्कर लगवाते हैं।
छात्र नेता राजकुमार करनावल और पंकज चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि जो रिजल्ट देर से आए थे उनके लिए पीजी में रजिस्ट्रेशन खोले जाएं। गोपनीय विभाग में छात्र समस्या निवारण केंद्र में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। छात्रों की समस्या का समाधान किया जाए। छात्रों ने कहा कि सैकड़ों किलोमीटर दूर से छात्र अपनी समस्या लेकर आते हैं लेकिन परेशानी का हल नहीं होने के कारण इधर-उधर भटकने को मजबूर रहते हैं। रजिस्ट्रार ने समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। रोबिन बालियान, अमरजीत, उत्तम, शेखर, रजत बेधड़क, मयंक खत्री, तुषार और नवनीत गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिजिक्स के पेपर में फेल छात्रों ने की दोबारा मूल्यांकन की मांग
मेरठ। एमएससी फिजिक्स के सेकेंड सेमेस्टर के पेपर कोड एच-2030 में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने पर छात्रों ने प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह से मुलाकात की। छात्र नेता अनुज जावला ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों को फेल किया गया है। ऐसे मेें दोबारा मूल्यांकन कराया जाए। प्रति कुलपति ने आश्वासन दिया कि वे रिजल्ट विभाग से पूरा डाटा मांग रहे हैं। अगर 60 फीसदी छात्र फेल हुए तो दोबारा मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें