फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदिल के अमृत महोत्सव में रही गजलों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेदिल के अमृत महोत्सव में झूमे श्रोता
विज्ञापन

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच क ी ओर से शहर के मशहूर शायर कृष्ण कुमार बेदिल के 75वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम हुआ। चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में इस अवसर पर अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सममेलन में मशहूर शायरों व कवियों ने अपनी पंक्तियां सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ सुमनेश सुमन ने सरस्वती वंदना सुनाकर किया। पूर्व कमिश्नर डॉ. आरके भटनागर ने आयोजन की अध्यक्षता की। अतिथियों में समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल व ओज के राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिओम पवार व वरिष्ठ कवि कौशल कुमार मौजूद रहे। काव्य की महफिल में गजलों के तरन्नुम में श्रोता झूमते रहे। अनुराग मिश्र, सुलक्षणा अंजुम, बृजराज किशोर राहगीर, सत्यपाल सत्यम, मीरा शलभ, आर्दिशिनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सुल्तान सिंह, चंद्रशेखर मयूर, क्षमा गुप्ता, अलका गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, नीतिश राजपूत, डॉ. अरविंद कुमार नादां, डॉ. सरोजनी तन्हा, डॉ. मुकर्रम अदना, जनाब फखरी मेरठी, जिया अंसारी व डॉ. यासमीन खान ने रचनाएं सुनाईं। महफिल का संयोजन अनुराग रस्तोगी, योगेश रस्तोगी का रहा। संचालन डॉ. रामगोपाल भारतीय ने किया। इस आयोजन में कला, संगीत व साहित्य से जुड़ी अनेक लोकप्रिय हस्तियों की उपस्थिति रही। सौरभ जैन, अनामिका अंबर, डॉ. मीनाक्षी शास्त्री, ज्ञान दीक्षित, डॉ. शिवचरण मधुर, गोविंद रस्तोगी, डॉ. ज्ञानेश हरित, यशपाल कोत्सायन, राजकुमार राज, शिवानंद सहयोगी, आरपी गुपता, तेजपाल भसीन, आशुतोष शर्मा, उर्मिला रस्तोगी, स्वीटी रस्तोगी, अरविंद रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें