फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबादत के माह को पाक ने खूनी रमजान बनाया: इंद्रेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फैज-ए-आम इंटर कालेज के मैदान पर मंगलवार को आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। कहा कि पाकिस्तान ने इबादत के महीने रमजान माह को खूनी बना दिया है। जबकि भारत के मुस्लिमों ने खूनी नहीं, रमजान को इबादत वाला और मोहब्बत वाला महीना बनाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यह इफ्तार कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। मंच के संरक्षक और संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने रोजेदारों को संबोधित करते कहा कि देश की वर्तमान हुकूमत ने रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान पर सीजफायर या कोई अन्य कार्रवाई न करने का फैसला किया था। लेकिन पाकिस्तान ने कश्मीर के अलगाववादियों और युवाओं को भड़काकर रमजान के पाक महीने को खूनी बना दिया है।
इंद्रेश कुमार ने अलगाववादियों, कश्मीर के पत्थरबाजों और पाकिस्तान को इस्लाम और खुदा का असली दुश्मन बताया। कहा कि रमजान जैसे पवित्र और इबादत वाले महीने में सिर्फ शैतान ही ऐसा कृत्य कर सकते हैं। ऐसी कोई ताकत नहीं जो हमारे देश के मुस्लिमों के दिलों में कट्टरपंथी और देश के खिलाफ भड़काने का काम कर सके। कहा कि नबी मोहम्मद साहब को हमारे देश से दीन और भाईचारे की खुशबू आती थी। पिछली सरकारों में कभी मदरसों में राष्ट्रगान या तिरंगा नहीं फहराया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से मदरसों में देशभक्ति की खुशबू आने लगी है। अब मदरसों में तिरंगा और राष्ट्रगान बड़ी शान से हो रहा है। हमारा देश बेटियों की इज्जत करने वाला देश बने। कई राज्यों में सरकार ने तलाकशुदा महिलाओं के लिए पेंशन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उनका तो वजूद खत्म हो गया
मीडिया से बातचीत में इंद्रेश कुमार ने आरएसएस पर हमला करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी के आरएसएस पर लगातार हमले को लेकर कहा कि जिसने आरएसएस को गाली दी, उसका वजूद हमेशा के लिए खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि सन 1962 में नेहरू कहते थे कि आरएसएस को गड्डा खोदकर मिट्टी में दबा देंगे। लेकिन चीन हमले के बाद वो भी आरएसएस को मानने लगे। मेरठ शहर दंगे के नाम से नहीं मोहब्बत के नाम से जाना जाए। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने जय जय हिंदुस्तान के नारे भी लगाए।
नहीं पहुंचे भाजपा के जनप्रतिनिधि
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे। इस संबंध में मोर्चा के जिलाध्यक्ष व उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष और सभी विधायक लखनऊ गए हुए हैं। जबकि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम पार्टी के चौपाल कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर में व्यस्त हैं। इफ्तार में आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार मुख्यातिथि थे, जो कार्यक्रम में समय से पहुंच गए थे।
ये रहे मौजूद
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, जमियत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शुऐब कासमी, गिरीश जुयाल, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रदेश संयोजक महिरा ध्वज, मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कार्यक्रम सहसंयोजक दिलशाद चौहान, काजी शादाब, अंजुम निजामी, जैनब नकवी, अज्जू अजहर, आफाक सैफी, जाकिर खान, नदीमुर्रहमान, शाहीन परवेज, यासीन त्यागी, सलीम पहलवान, पार्षद शौकत गुप्ता, नौशाद राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
- फैज-ए-आम कॉलेज में रोजा इफ्तार कार्यक्रम में संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने दिया संबोधन
- कहा कि भारत में ही इस्लाम सुरक्षित है, मुस्लिमों को पढ़ाया देशभक्ति का पाठ
- भारत के मुस्लिमों ने रमजान को खूनी नही, इबादत वाला बनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें