फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मार्केट, दुकान और मकानों पर लगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एमडीए के अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अवैध मार्केट, दुकान और मकानों पर सील लगाई। इस दौरान लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें फटकार दिया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी कर्णवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज कुमार, जेई राकेश कुमार और जेई नरेंद्र शर्मा फोर्स के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र में पहुंचे। टीम ने बुंदू खां और मो. अनीस के मकान पर सील लगा दी। इसके बाद टीम ने गोला कुआं पहुंचकर मुसीद की अवैध मार्केट पर सील लगा दी। टीम जब श्यामनगर में मुसीबुर्ररहमान के मकान को सील करने पहुंची तो मकान मालिक के बेटे वसीम ने हंगामा किया। भीड़ को बुलाने के लिए शोर मचाया तो पुलिस ने उसे फटकार दिया। अभियान में एमडीए की टीम ने अवैध तरीके से बनी एक मार्केट, आठ मकानों और दो दुकानों को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें