फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद छात्र सभा पश्चिमी यूपी कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रालोद छात्र सभा की पश्चिमी यूपी कार्यकारिणी घोषित
मेरठ। पश्चिमी यूपी रालोद छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने अपनी 76 सदस्यीय जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित कर दी है। बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बालियान ने कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में पश्चिम के सभी जिलों और जातियों को स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 24 सचिव, एक प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र चिकारा, डॉ. अजेंद्र शर्मा, कर्नल ब्रह्मपाल, अनीश कुरैशी, नरेंद्र खजूरी, कमलजीत गुर्जर, सोहराब गयास, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशांत चौधरी बने रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष
डॉ. राजीव बालियान ने बताया कि छात्र सभा जिलाध्यक्ष की कमान प्रशांत चौधरी को सौंपी गई है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रहे सुशांत आचार्य को पश्चिम की कार्यकारिणी में महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


खास बातें:
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने 76 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें