बिना हेलमेट छात्र और शिक्षक को न घुसने दें स्कूल में
मेरठ। हेलमेट अभियान के तहत एसपी ट्रैफिक ने बुधवार को सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। कहा है कि वह ऐसे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्कूल-कॉलेज में न घुसने दें, जो बिना हेलमेट ट्रैफिक नियम तोड़कर वाहन चला रहे हैं।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के साथ वाहन चालकों को खुद भी जिम्मेदार होना पड़ेगा। बिना हेलमेट के जो लोग दोपहिया वाहन चला रहे हैं उन्हें जिम्मेदारी के साथ आगे आना पड़ेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद छात्र-छात्राएं ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। चेकिंग में सामने आया कि जो नाबालिग भी दोपहिया वाहन से स्कूल आ रहे हैं। ट्रैफिक नियमों में यदि परिजन सहयोग नहीं कर रहे तो स्कूल प्रशासन को आगे आना चाहिए। छात्र-छात्राओं को सख्त हिदायत दें कि हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाना सुरक्षित है।
खास बातें:
एसपी ट्रैफिक ने स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्यों को लिखा पत्र