फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हंगामा, घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला अस्पताल में सुविधाओं के अभाव और चिकित्सकों की कमी से नाराज बड़ी संख्या में लोगों ने युवा सेवा समिति के नेतृत्व में जिला अस्पताल का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर युवा सेवा समिति के पदाधिकारी काफी संख्या में लोगों के साथ फैज ए आम इंटर कॉलेज के सामने से पैदल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया तो जिला अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। एसआईसी डॉ. पीके बंसल कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने ज्ञापन लिया। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और इन समस्याओं का समाधान शासन स्तर से होना है, लिहाजा उनका ज्ञापन शासन को भेज दिया जाएगा। इस दौरान युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदल अली, आमिर गाजी, अरशद सैफी, सैफुद्दीन मेवाती, नईम सागर, बासित अली, इकबाल अब्बासी, आजाद खान, शमशाद, दानिश सैफी, माजिद चौहान, जमीर अहमद, आदिल इलाही, समर अलवी मौजूद रहे।

ये हैं समस्याएं और मांगे
जिला अस्पताल में कोई स्थायी सर्जन नहीं है, जिस कारण मरीजों के लंबे समय से ऑपरेशन नहीं हो पाए।
करोड़ों की लागत से जिला अस्पताल में आईसीयू की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, जिसमें लगभग सभी यंत्र और सुविधाओं की पूर्ति की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस बिल्डिंग को जनता के लिए खोला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की पाइप लाइन आपातकालीन वार्ड में लगाई गई है, लेकिन फिर भी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।
जिला अस्पताल में मॉनिटर नहीं हैं।
मरीजों के तीमारदारों के लिए जिला अस्पताल में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
जिला अस्पताल में न तो न्यूरो सर्जन है और न ही हृदय रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें