फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई ने खोदी सड़क, पार्षद ने मांगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर मंडल के भाजपाइयों और वार्ड 57 के पार्षद के बीच एक निजी मोबाइल कंपनी की लाइन डालने को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि शास्त्रीनगर भाजपा मंडल के महामंत्री के भाई से सड़क खोदने के नाम पर पार्षद ने पैसे मांगे। वहीं, महानगर अध्यक्ष द्वारा पार्षद का समर्थन करने से मामला और बढ़ गया है। भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में मामला नहीं सुलटा तो ऊपर तक ले जाएगा।
विज्ञापन

ये है मामला
शास्त्रीनगर मंडल के महामंत्री विनोद त्यागी के भाई के पास एक निजी मोबाइल कंपनी की लाइन डालने का ठेका है। यह लाइन इन दिनों पल्लवपुरम क्षेत्र में बिछाई जा रही है। आरोप है कि इस दौरान वहां के क्षेत्रीय पार्षद विक्रांत ढाका ने विनोद त्यागी के भाई से 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से पैसे देने की मांग की। जब विनोद त्यागी के भाई ने खुद को भाजपा नेता का भाई बताया तो विक्रांत ढाका ने कहा कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में जब विनोद त्यागी ने महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग से बात की तो उन्होंने भी पार्षद के ही पक्ष में बोला, इससे शास्त्रीनगर मंडल के भाजपाई आक्रोशित हो गए। शास्त्रीनगर के भाजपाइयों के अनुसार इस मामले पर शनिवार को शास्त्रीनगर मंडल के भाजपाइयों की बैठक में तय हुआ कि यदि तीन दिन में महानगर अध्यक्ष ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया तो वह ऊपर तक इस मामले को ले जाएंगे। इसके बाद से यह मामला पार्टी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला सुलझा रहे हैं
यह प्रकरण मेरे पास आया था। पार्षद का कहना है कि सड़क खोदने के दौरान एक व्यक्ति का सबमर्सिबल क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके नुकसान की भरपाई करने को कहा गया था। दूसरी तरफ लाइन डालने के लिए नगर निगम में रोड कटिंग के पैसे भी जमा होते हैं, जो ठेकेदार द्वारा नहीं किए गए। फिर भी मामले को सुलझाया जा रहा है। -करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा
कोई बड़ा मामला नहीं
पार्षद विक्रांत ढाका के अनुसार आज इस मामले में बैठक होनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हुई। अब कल बैठक कर सब लोग बात करेंगे। ऐसा बड़ा मामला नहीं है। सुलझ जाएगा।
34 लाख जमा कराए
शास्त्रीनगर मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा काके के अनुसार विनोद त्यागी शास्त्रीनगर मंडल के महामंत्री हैं और उनके भाई का मामला है। उन्होंने नगर निगम में 34 लाख रुपये जमा किए हैं। वैसे कोई बड़ा मामला नहीं है। सुलझ जाएगा।
विज्ञापन


-महानगर अध्यक्ष ने भाजपा पार्षद के पक्ष में बयान दिया तो उखड़े शास्त्रीनगर मंडल के पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें