फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनाने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जनवरी को देश का 8वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसमें मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए जनपद में बड़ा समारोह आयोजित करने के लिए तैयारी कर ली गई है। इस दौरान मतदान केंद्र से जिला मुख्यालय तक मतदाताओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलायी जायेगी।
सोमवार को बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सच्चे लोकतंत्र का आधार निष्पक्ष एवं त्रुटिविहीन मतदाता सूची होती है। एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या कर चुके युवाओं को मतदाता अवश्य बनाया जाए। उन्होंने उच्च शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनपद के सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय में साक्षरता के लिए गठित क्लब की सहायता से युवा मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जाए। इसमें स्कूल कालेजों के भावी मतदाताआें को चिन्ह्ति कर उन्हें मतदाता सूची में अवश्य शामिल किया जाए। उपजिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह अपने निकटतम मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर सुबह 11 बजे मतदान हेतु शपथ अवश्य लें। इसके साथ ही स्कूल कालेज अपने यहां मतदान में सहभागिता पर पेंटिंग, स्लोगन, निबंध व गीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता बनने को करें ऑनलाइन आवेदन
सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन तथा चीफ इलेक्ट्राल ऑफिसर की वेबसाइट से ऑनलाइन फ ार्म डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होेंने बताया कि 21 और 28 जनवरी को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

खास बात
नये मतदाताओं को शामिल करने के लिए विद्यालयों में होगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें