फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड में रखा जा सकता है किसानों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में रखा जा सकता है किसानों का प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर देने के मामले में मंगलवार को किसानों ने विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ कमिश्नर डॉ प्रभात कुमार के साथ वार्ता की।
किसानों ने मंडलायुक्त से कहा की गेंद अब फिर से अधिकारियों के पाले में ही आ गई है । शासन ने यह कह दिया है कि किसानों को प्रतिकर स्थानीय स्तर पर ही तय कर दिया जाए। इस बाबत मंडलायुक्त ने कहा कि अभी आदेश उन्हें नहीं मिला है। लेकिन शासन में यदि स्थानीय स्तर पर ही फैसला लेने को कहा है तो हम इसके लिए तैयार हैं। किसानों से बोर्ड बैठक में जो भी समझौता किया गया है उस पर काम होगा। कमिश्नर ने कहा कि विधिक रूप से यह देखना होगा कि मंडल स्तर पर इसके लिए कोई कमेटी होती भी है या नहीं। यदि ऐसा नहीं होता होगा तो एमडीए बोर्ड की मीटिंग में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने इस बाबत मौके पर मौजूद एमडीए वीसी साहब सिंह से भी तैयार रहने को कहा। साथ ही हर योजना से किसानों की कमेटी बनाने को कहा जो अपनी अपनी योजनाओं में जमीन का चिन्हीकरण कराएंगे। दरअसल प्रतिकर के मामले में किसानों को प्रतिकर के बदले भूखंड दिए जाने हैं। इसके लिए भी जमीन की आवश्यकता है । किसानों का यह प्रस्ताव पूर्व में बोर्ड में पास हो चुका है। लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ था। इस बाबत किसानों ने एमडीए पर धरना प्रदर्शन किया, तो शासन को यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया। शासन ने मंजूरी देने की बजाय गेंद स्थानीय अधिकारियों के ही पाले में डाल दी और कहा कि मंडल स्तर से ही निर्णय लिया जाए। कमिश्नर से मिलने वालों में जसवीर प्रधान, ओपन प्रधान, सुरेंद्र भड़ाना, अशफाक अली चौधरी, अनिल सतपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खास बात
अतिरिक्त प्रतिकर के मामले में किसानों ने की कमिश्नर के साथ वार्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें