फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल पर नहीं चला फ्लाई ओवर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमुपल पर नहीं चला फ्लाई ओवर का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारियों के विरोध के कारण बेगमपुल पर फ्लाई ओवर का कार्य सोमवार को पूरी तरह बंद रहा। सेतु निगम का कोई कर्मचारी बेगमपुल नहीं पहुंचा। हालांकि सेतु निगम के अधिकारी कमिश्नर के संपर्क में हैं। बुधवार से फिर कार्य शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण की योजना बनाई थी। फ्लाई ओवर बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई। पिछले सप्ताह सेतु निगम ने बेगमपुल से मिट्टी के नमूने भी लेने शुरू कर दिए। वहीं बेगमपुल व्यापार संघ के व्यापारी फ्लाईओवर के विरोध में उतर आए। रविवार को मिट्टी के नमूने लेने पहुंची सेतु निगम की टीम को व्यापारियों ने लौटा दिया था। जिसके कारण सोमवार को सेतु निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी बेगमपुल नहीं पहुंचा। इस संबंध में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जेपी राणा ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर फ्लाई ओवर का कार्य शुरू किया गया था। जो भी उनका आदेश होगा उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। व्यापारियों ने विरोध किया था इसलिए सोमवार को कोई मिट्टी के नमूने लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें