चाइनीज मांझे पर रोक की मांग
मेरठ। बच्चा पार्क चौराहे पर न्यू युवा सेवा सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष राजन भोला ने पुलिस प्रशासन से मांग कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केपी सिंह, अनुज शर्मा, हरबीर सिंह, दिनेश आहूजा, अमित शर्मा, फुरकान, अनुज शर्मा आदि रहे।
किसानों की समस्या के समाधान की मांग
मेरठ। ग्राम पबला ब्लाक रजपुरा में किसानों को गन्ना डालने में हो रही समस्या को लेकर भारतीय किसान आंदोलन के लोग सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि. मेरठ से मिले। संगठन के कुलदीप कुमार ने गन्ना किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए टिकौला-बी कांटा स्थापित किए जाने की मांग की। इस संबंध में उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान अजीत पाल, किरन पाल, ओमवीर, अनिल पबला आदि मौजूद रहे।