विशेषज्ञों ने छात्रों को कैरियर बनाने के दिए टिप्स
देवबंद (सहारनपुर)। केएल जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को शैक्षिक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को उनके कैरियर और व्यक्तित्व के विषय में समझाया गया।
सेमिनार में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद कुलश्रेष्ठ ने छात्रों से प्रश्नोत्तर कर उन्हें बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि यह शरीर मूल्यवान है। इसका कोई मोल नहीं है। हमें सबसे पहले स्वयं को पहचानना चाहिए। उसके बाद अपनी योग्यता के आधार पर कैरियर चुनना चाहिए। कार्यक्रम में कपिल धीमान, नितिश भारद्वाज, अंकुर त्यागी, सुमित कुमार, विक्रम व जमाल आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, रमेश वर्मा, डॉ. पूनम, मनीष त्यागी, राजकुमार, विजयपाल, संजय, गौरव, निखिल, आदेश, नर्वदा, सुमन आदि रहे।